2,749 रु. में NOKIA ने लॉन्च किया नया 220 डुअल सिम फोन.

24/03/2014 11:35

 फिनलैंड की स्मार्टफोन कंपनी नोकिया ने हाल ही में भारत में अपना लो बजट फोन नोकिया 220 लॉन्च किया है। इस फोन को ऑनलाइन स्टोर पर लॉन्च किया गया है। 
 
नोकिया 220 की लॉन्चिंग फरवरी में हुई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हुई थी, लेकिन नोकिया X सीरीज के हैंडसेट्स के कारण इसे कम लोकप्रियता मिली। शायद यही वजह है कि इस फोन को भारत में नोकिया X सीरीज के साथ लॉन्च नहीं किया गया। नोकिया 220 डुअल सिम वेरिएंट को एक बार पहले भी फरवरी में नोकिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया था, लेकिन उस समय इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। 
 
नोकिया 220 के दो वेरिएंट्स (सिंगल सिम और डुअल सिम) मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किए गए थे। फिलहाल, भारत में सिर्फ नोकिया 220 का डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किया गया है। 

 

—————

Back