आखिर क्यों माइक्रोमैक्स के महंगे हैंडसेट नहीं हो रहे लोकप्रिय?

24/03/2014 12:48

 माइक्रोमैक्स ने कुछ समय पहले अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैनवास नाइट A350 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स का ये हैंडसेट सभी लेटेस्ट हाई-रेंज हैंडसेट से टक्कर लेगा। माइक्रोमैक्स ने पिछले पांच सालों में काफी तरक्की कर ली है। इसी के साथ, माइक्रोमैक्स के हैंडसेट्स की कीमत भी बढ़ती जा रही है। माइक्रोमैक्स ब्लिंग से शुरू हुआ ये सफर अब माइक्रोमैक्स कैनवास नाइट तक आ पहुंचा है। 
 
माइक्रोमैक्स के लीकस्टर से ये बात पता चली है कि कंपनी ने कैनवास नाइट के सिर्फ 830 सेट्स बिक्री के लिए रखे हैं। जिस तरह का प्रमोशन कैनवास नाइट के लिए किया जा रहा था और जैसे फीचर्स इस फोन में मौजूद हैं उस हिसाब से सभी ने सोचा था कि ये स्मार्टफोन 12 घंटों के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कमाल की बात ये है कि इस फोन को बिकने के लिए 3-4 दिन का समय लग गया और अब ये फोन वेटिंग में है। 
 

क्या माइक्रोमैक्स का ये स्मार्टफोन अपने स्पेसिफिकेशन के हिसाब से महंगा है? इसका जवाब है नहीं। कैनवास नाइट में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा है जो सिर्फ 20,000 की रेंज में मिल रहा है। फिर क्या वजह है कि आखिर माइक्रोमैक्स का इतना महत्वकांक्षी हैंडसेट भी बाजार में उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है जितने की उम्मीद की गई ?थी

माइक्रोमैक्स का नाम उसके लो बजट स्मार्टफोन के कारण ज्यादा लोकप्रिय हुआ। कम कीमत में लेटेस्ट फीचर्स के लिए माइक्रोमैक्स के हैंडसेट्स काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन क्या वाकई भारतीय यूजर्स 20,000 रु. माइक्रोमैक्स कंपनी के हैंडसेट पर खर्च करने के लिए तैयार हैं? 
 
कंपनी सस्ते से महंगी होती जा रही है। इससे माइक्रोमैक्स की सेल्स पर क्या असर पड़ा?
 
* 2013 के रिकॉर्ड -
 
साल 2012 के अंत में माइक्रोमैक्स ने कैनवास 2 A110 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ये फोन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा। इस फोन में ऐसे कई फीचर्स थे जो महंगे स्मार्टफोन में मिलते थे और कीमत 10,000 रु. की रेंज में थी। इसके बाद माइक्रोमैक्स ने 13990 रु. की रेंज में 2013 में अपना सबसे लोकप्रिय हैंडसेट Canvas HD A116  निकाला। इस फोन के 9000 सेट्स कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए थे और वो 24 घंटे से कम समय में बिक गए। इसके दो महीने बाद कैनवास HD स्टॉक में आया। 
 
इसके बाद बारी आई कैनवास 4 और कैनवास टर्बो स्मार्टफोन की, लेकिन जैसे ही इनकी कीमत (17999 और 19999 रु.) का खुलासा हुआ माइक्रोमैक्स के हैंडसेट्स की सेल्स गिर गई। भले ही इन दोनों हैंडसेट्स को अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बाजार में ये दोनों ही फोन उस तरह का क्रेज नहीं दिखा पाए जो  Canvas 2 और Canvas HD के लिए था। 
 
क्या हो सकती है इसकी वजह-
 
20,000 रु. की रेंज में सैमसंग की तरफ से गैलेक्सी ग्रैंड 2 भी पिछले साल लॉन्च किया गया। इसके अलावा, HTC के कुछ हैंडसेट्स भी इसी रेंज में उपलब्ध हैं। सोनी ने भी एक्सपीरिया C की शक्ल में एक बजट मिड बजट हैंडसेट लॉन्च किया। इसके अलावा नोकिया लुमिया सीरीज के स्मार्टफोन भी इस रेस में आगे रहे। ऐसे में माइक्रोमैक्स के महंगे स्मार्टफोन के ना बिकने का एक कारण कड़ा कॉम्पिटीशन भी हो सकता है।

 

—————

Back